बस्तर एक आगामी नक्सली क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन द्वारा किया जा रहा है, बता दें इस फिल्म में एक बार फिर डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा रियूनियन करते हुए दिखाई देंगें। इस फिल्म में अदा लीड रोल में नजर आएंगीं। विपुल अमृतलाल शाह इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया गया है। ये फिल्म छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की समस्या पर आधारित है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें कहानी फिल्म एक युवा पुलिस अधिकारी (अदा शर्मा) की कहानी है जिसे बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैनात किया जाता है। वह नक्सलियों के हिंसाचार और आतंकवाद का सामना करती है और स्थानीय लोगों की पीड़ा को समझती है। यह फिल्म दर्शकों को नक्सलवाद की जड़ों और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझने में मदद करेगी। रिलीज ये फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ अपने उपसंहार के बाद बताती है कि बीते पांच साल में बस्तर के पर्यटन में 80 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
फिल्मीबीट हिंदी
फिल्म में काफी बर्बरता दिखाई गई है। हर तरफ मार-धाड़, खून-खराबा। नक्सलियों का बेहद उग्र रूप दिखाया गया है, जो काफी निर्दयी हैं और उनके हिसाब से जो दोषी पाया जाता है उसे तड़पा-तड़पा कर मौत देते हैं। फिल्म में कई जगहों पर नक्सलियों की बेदर्दी आपको उन पर गुस्सा भी दिला सकती है।