Bastar OTT Release: जल्दी ही ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, यहां और इस दिन होगी रिलीज़

Bastar OTT Release: 'द केरल स्टोरी' के बाद अदह शर्मा की फिल्म 'बस्तर: द नक्सली स्टोरी' को 15 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया। यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन आपको बता दें की रिलीज के अगले ही दिन अब खबर आ रही है कि जल्दी ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाने वाला है, इस बात की भी घोषणा की जा चुकी है।
'बस्तर: द नक्सली स्टोरी' फ़िल्म की सिनेमाघरों में रिलीज होते ही आधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी थी कि इस जी5 पर रिलीज किया जाएगा। वैसे तो सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद किसी फिल्म को 40 से 50 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। इस हिसाब से अगले महीने की आखिरी तारीख में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।
'बस्तर: द नक्सली स्टोरी' फिल्म को नक्सली इलाके की सच्ची घटना पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने यह भी कहा कि "आज सुविधाजनक सच्चाइयों को उजागर करने की यात्रा हमारे जारी रहेगी। 'द केरल स्टोरी' के बाद अब एक और धमाकेदार कहानी लेकर आ रहे हैं। ये बोल्ड कहानी हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख देगी।"
इस फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने बात करते हुए कहा कि "द केरल स्टोरी को बहुत ही प्यार मिला और अब हमने आजाद भारत के एक और डेडली सीक्रेट को उजागर करने की हिम्मत जुटाई। ये बस्तर से है- हमारे देश के दिल से। यह एक भयंकर और घिनौनी सच्चाई है जो कि आपको आपके अस्तित्व के मूल में झकझोर कर रख देने वाली है। हमें उम्मीद है कि आप एक बार फिर से हमें वही आशीर्वाद और समर्थन देंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











