बदमाश कंपनी वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक भारतीय क्राइम कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन परमीत सेठी ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास, मियांग चांग मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 7 मई 2010 को रिलीज हुई थी।
कहानी - 1990 के आसपास की है जब इम्पोर्टेड वस्तुओं का बड़ा क्रेज था क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं थी। बॉम्बे के चार युवा करण (शाहिद कपूर), बुलबुल (अनुष्का शर्मा), चंदू (वीर दास) और जिंग (मियांग चैंग) मिलकर एक बिजनेस शुरू करते हैं। वे इम्पोर्टेड वस्तुएँ बैंकॉक से लाकर भारत में बेचते हैं। प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध 'चस्का-चस्का" और 'जिंगल-जिंगल" सुने जा सकते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक उम्दा है और 90 के दशक की याद दिलाता है।कुल मिलाकर इस 'बदमाश कंपनी" के प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट में लॉस ज्यादा है।