बात बन गयी वर्ष 2013 में आई एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन शूजा अली ने किया है। फिल्म में अली फजल, गुलशन ग्रोवर, अनिषा बट्ट, अमृता रायचन्द, रजाक खान और अक्षय सिंह मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और सिंगापुर में सम्पन्न हुई थी।