बाघी 4 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक ऐ हर्षा द्वारा किया जा रहा है। हर्षा ने पहले 'बजरंगी' और 'वेधा' जैसी फिल्में बनाई हैं, जो बहुत ही सफल रही हैं। यह फिल्म एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ को एक्शन और स्टंट्स में नजर आने का मौका देगी, जिनका ये अंदाज दर्शकों को हमेशा ही पसंद आता है। यह फिल्म न केवल टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है, बल्कि फिल्म प्रेमियों के लिए भी काफी रोमांचक है, क्योंकि 'Baaghi' फ्रैंचाइज़ी के पहले तीन पार्ट्स को दर्शकों ने खूब सराहा था।
इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा, एक्टर संजय दत्त भी शामिल है, इस बात की पुष्टि 9 दिसंबर 2024 को सोशल मीडिया पर संजय दत्त के एक खतरनाक पोस्टर को सांझा करके की गयी है।
रिलीज
यह फिल्म 5 सितम्बर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।