अवेंजर्स: एंडगेम (2019)(U/A)
Release date
26 Apr 2019
genre
अवेंजर्स: एंडगेम कहानी
अवेंजर्स एंडगेम एक हॉलीवुड फिल्म है यह अवेंजर्स सीरीज का चौथा भाग है। फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलगू के साथ ही विश्व भर के कई देशों की कई भाषाओं में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म ऐक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। यह एक इंग्लिश फिल्म है तथा इसे इंग्लिश के अलावा हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को एन्थोनी रूसो ने निर्देशित किया है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है।
अवेंजर्स इनफिनिटी वार फिल्म के अंत में थानोस ने मात्र एक चुटकी बजाकर आधी दुनिया ख़त्म कर दी थी। और केवल वही लोग जिंदा बच पाये थे जिन्हें वह जिंदा रखना चाहता था। अवेंजर्स: एंडगेम फिल्म के कहानी की शुरुआत यहीं से होती है। यह फिल्म दुष्ट थानोस के बुरे कार्यों को रोंकने एवं उसे सजा देने पर आधारित है। जिससे ब्रह्मांड की रक्षा की जा सके। इस कार्य के लिये कई सुपर हीरोज़ एक साथ होकर थानोस का मुकाबला करते हैं। लेकिन क्या वे उसे हरा पाते हैं? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिये आपको पूरी फिल्म जरूर देखनी होगी।