अतिथि भूतो भवः एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक और निर्माता हार्दिक गज्जर है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, प्रतिक गाँधी और शरमीन सेगल, मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं। फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी 2021 में मथुरा में शुरू हुई थी। यह फिल्म 23 सितम्बर 2022 को OTT प्लेटफार्म ज़ी 5 पर रिलीज की गयी है।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है, श्रीकांत से उसके जीवन में सब कुछ सही होता है, जब तक एक अधेड़ उम्र के भूत उससे टकराता है, जो अपने पिछले जन्म से उसका पोता होने का दावा करता है। फिल्म की कहानी आगे और भी ज्यादा हास्यपूर्ण मोड़ लेती हैं, जब 'भूत' अपने लंबे समय से खोए हुए प्यार को पूरा करने के लिए श्रीकांत की मदद लेता है।