फिल्म सात लड़कियों की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि इसकी एक किरदार फ्रीडा अपनी खास सहेलियों को अपनी शादी की घोषणा के लिए आमंत्रित करती है, लेकिन बाद में यह एक रोमांचक बैचलरेट पार्टी में तब्दील हो जाता है।भावनात्मक उतार-चढ़ाव लिए इस फिल्म में रोमांच, उलझन और कई परेशानियों के बीच कहानी आगे बढ़ती है और इन परेशानियों के बीच सातों लड़कियां ‘एंग्री इंडियन गोड्डेसेस’ यानी रोष से भरी भारतीय देवियां बन जाती हैं। फिल्म में संध्या मृदुल, सारा-जेन डायस, तन्निष्ठा चटर्जी, अमृत मघेरा, राजश्री देशपांडे, पवलीन गुजराल और अनुष्का मनचंदा शामिल हैं।