X
होम टॉप-लिस्ट

Kartik Aaryan Birthday: लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर के बारें में जानिए खास बातें

Author Priya Tomar | Published: Wednesday, November 22, 2023, 12:36 PM [IST]

Kartik Aryan Birthday: अपनी शानदार एक्टिंग, हिट फिल्में, स्टाइलिश अंदाज और कड़ी मेहनत के बाद सिनेमा जगत में खास पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है। तो ऐसे में हम चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन के बारें में फैंस को बताएंगे कुछ खास बातें जो कि एक्टर के जीवन से जुड़ी हैं।


cover image

Table of content

ग्वालियर में जन्में कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। अभिनेता ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। कार्तिक का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बॉयोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। अभिनेता ने इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय में अपनी किस्मत अजमाई और आज बी टाउन के सफल कलाकारों में शामिल हैं।

शानदार घर और कारों के मालिक कार्तिक

बॉलीवुड में अपनी कड़ी मेहनत के बाद कार्तिक आर्यन एक सफल एक्टर बन चुके हैं। अब एक्टर एक लग्जरी जिंदगी जीते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक के पास मुंबई में एक शानदार घर है। अभिनेता के घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में कार्तिक अपने स्ट्रगल के दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे, लेकिन साल 2019 में उन्होंने इसी घर को खरीद लिया।


अभिनेता लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिक आर्यन के कार के कलेक्शन में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी शामिल है, जिसे उन्होंने इटली से एयरलिफ्ट कराया था। कार्तिक ने इटली से कार को मंगवाने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे। उनके पास बीएमडब्ल्यू और 44 लाख रुपये की एक मिनी कूपर भी है। साथ ही रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्य़न की नेटबर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं। कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। अभिनेता की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो आज के वक्त में कार्तिक बॉलीवुड के अमीर कलाकारों की लिस्ट में आते हैं।

कार्तिक आर्यन की शानदार फिल्में

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई है। कार्तिक ने रोमांटिक से लेकर अलग-अलग कई जॉनर में अभिनय कर फैंस को हैरान किया है। इंडस्ट्री को एक्टर ने प्यार का पंचनामा, आकाश वाणी, धमाका, लुका छिपी, भूल भुलैया 2, फ्रेड्डी,  सत्यप्रेम की कथा जैसी कई सारी हिट फिल्में दी हैं।

कार्तिक आर्यन चर्चित की लव लाइफ

फिल्मों से ज्यादा कार्तिक आर्यन के लव अफेयर्स की होती है। कार्तिक आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है. जितने चर्चे उनकी फिल्मों के होते हैं उतने ही चर्चे उनकी लव लाइफ के भी होते हैं। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और अब तारा सुतारिया संग एक्टर का नाम जुड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+