X
अकेली
Drama | War | 25 Aug 2023 |
Hindi

अकेली कहानी

अकेली एक आगामी बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निदेशन प्रणय मेश्राम द्वारा किया गया है, बता दें इस फिल्म में नुशरत भरुचा लीड रोल में नजर आयीं हैं। इस फिल्म से ही प्रणय अपना निर्देशन डेब्यू किये हैं। 

फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू की गयी थी, और फिल्म पूरी अप्रैल 2023 को हुई। इस फिल्म का टीजर वीडियो 28 जुलाई 2023 को जारी किया गया है। 

कहानी 
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, एक भयानक आतंकी हमला, जहां पंजाब-भारत की एक युवा लड़की ज्योति (नुसरत भरूचा) खुद को युद्धग्रस्त इराक में फंसा हुआ पाती है। 

ज्योति यहाँ अपने घर में मां और अनाथ भांजी की जिम्मेदारियों और घर के आर्थिक बोझ को उठाने के लिए मोसुल में नौकरी करना मंजूर किया था, ज्योति अपने घर में यह बोलकर निकली थी की वह मस्कट में जॉब करने जा रही हैं। 

मोसुल में उसकी मुलाकात अपने मैनेजर रफीक (निशांत दाहिया) से होती है, मगर वहां पहुंचते ही उसके सामने विस्फोटकों से बंधी मासूम बच्ची आतंकवाद की बलि चढ़ा दी जाती है और उसके बाद शुरू होता है अकेली ज्योति की आईएसआईएस के संगठन से भिड़ने और उनके चंगुल से भागने की पुरजोर कोशिश का सिलसिला। 

जल्द ही ज्योति बड़े खूंख्वार आईएसआईएस कमांडर को मारने और एक अन्य शीर्ष कमांडर पर जानलेवा हमला कर भाग निकलने में कामयाब हो जाती है। अपने साथ वह दो मासूम बच्चियों को भगाने में भी सफल होती है, मगर क्या वो इराक से अपने देश सही सलामत पहुंच पाती है, यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है। 

रिलीज 
बता दे यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+