अकेली एक आगामी बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निदेशन प्रणय मेश्राम द्वारा किया गया है, बता दें इस फिल्म में नुशरत भरुचा लीड रोल में नजर आयीं हैं। इस फिल्म से ही प्रणय अपना निर्देशन डेब्यू किये हैं। फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू की गयी थी, और फिल्म पूरी अप्रैल 2023 को हुई। इस फिल्म का टीजर वीडियो 28 जुलाई 2023 को जारी किया गया है। कहानी इस फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, एक भयानक आतंकी हमला, जहां पंजाब-भारत की एक युवा लड़की ज्योति (नुसरत भरूचा) खुद को युद्धग्रस्त इराक में फंसा हुआ पाती है। ज्योति यहाँ अपने घर में मां और अनाथ भांजी की जिम्मेदारियों और घर के आर्थिक बोझ को उठाने के लिए मोसुल में नौकरी करना मंजूर किया था, ज्योति अपने घर में यह बोलकर निकली थी की वह मस्कट में जॉब करने जा रही हैं। मोसुल में उसकी मुलाकात अपने मैनेजर रफीक (निशांत दाहिया) से होती है, मगर वहां पहुंचते ही उसके सामने विस्फोटकों से बंधी मासूम बच्ची आतंकवाद की बलि चढ़ा दी जाती है और उसके बाद शुरू होता है अकेली ज्योति की आईएसआईएस के संगठन से भिड़ने और उनके चंगुल से भागने की पुरजोर कोशिश का सिलसिला। जल्द ही ज्योति बड़े खूंख्वार आईएसआईएस कमांडर को मारने और एक अन्य शीर्ष कमांडर पर जानलेवा हमला कर भाग निकलने में कामयाब हो जाती है। अपने साथ वह दो मासूम बच्चियों को भगाने में भी सफल होती है, मगर क्या वो इराक से अपने देश सही सलामत पहुंच पाती है, यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है। रिलीज बता दे यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नुसरत भरूचा हिंदी सिनेमा में जो करने की कोशिश कर रही हैं, उसके लिए वह न सिर्फ तारीफ की हकदार हैं बल्कि वह एक मिसाल भी हैं, उन तमाम युवतियों के लिए जो बिना किसी गॉडफादर या बिनी किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के बड़े परदे पर अपनी छाप छोड़ने के लिए अकेली कड़ी मेहनत कर रही हैं।
जागरण
इस फिल्म में साकी हलेवी ने आइएसआइएस सरगना की भूमिका को जीवंत कर दिया है। भाषा और बॉडी लैंग्वेज से चरित्र के मुताबिक निभा ले जाने में कामयाब हुए हैं।