X
आयशा
Drama | 06 Aug 2010 | U/A |
Hindi

आयशा कहानी

आयशा वर्ष 2010 में आयी एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है। फिल्म में अभय देओल, सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे, तो वहीं सहायक कलाकार की भूमिका में सायरस सौकर, अरुणोदय सिंह, इरा दुबे, अमृता पुरी नजर आये। यह फिल्म वर्ष 1985 में आई नावेल एमा की कहानी पर आधारित थी। फिल्म सिनेमाघरों में 6 अगस्त 2010 को रिलीज हुई।

कहानी : फिल्म की कहानी केन्द्रित है 'आएशा' बनी सोनम कपूर पर जिसके लिए ज़िन्दगी बहुत ही हसीन है । उसकी ज़िन्दगी का एक ही मकसद है दूसरों को ख़ुशी बांटना। आएशा भव्य जीवनशैली में विश्वास रखती है और अपनी शर्तों पर जीने में यकीन रखती है और इसी वजह से उसकी लव लाइफ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाती। अर्जुन(अभय देओल)एक बैंक में काम करने वाला नौजवान युवक है और वह आएशा का बचपन का साथी है। अर्जुन को चीज़ बहुत ही संयोजित ढंग से करने की आदत है वहीं आएशा हमेशा कुछ न कुछ नया करने में यकीं रखती है। दोनों की विचारधारा एकदम अलग है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं मगर यह बात समझने में उन्हें काफी वक़्त लग जाता है। अर्जुन और आएशा अपनी अपनी ज़िन्दगी को दूसरे लोगों के साथ जीते हैं। अर्जुन की मुलाक़ात जहाँ आरती से होती है वहीं आएशा को मिलता है ध्रुव, दोनों अपने रिश्ते निभाने की कोशिश तो करते हैं मगर तभी आएशा को एहसास होता है कि अर्जुन ही वह युवक है जिसके साथ वह अपनी ज़िन्दगी बिताना चाहती है।

  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+