X
एजेंट विनोद
Drama | 23 Mar 2012 | U/A |
Hindi

एजेंट विनोद कहानी

एजेंट विनोद वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।  

फिल्म की कहानी सीक्रेट एजेंट विनोद यानि सैफ अली खान के इर्दगिर्द ही घूमती है, जो कई देशों द्वारा खेले जा रहे गेम को अच्छी तरह से जानता और समझता है। उसके पास कई जानकारियां हैं। पूरी दुनिया में अचानक ही कुछ ऐसी घटनाएं श्रृंखलाबद्ध तरीके से घटती है, जिनका आपस में कोई संबंध नहीं लगता है। पहले उज्बेकिस्तान में एक्स केजीबी ऑफिसर को टॉर्चर कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। केपटाउन में इसी घटना का जिक्र बिजनेस टॉयकून्स बात करते हैं। उनका मानना है कि केजीबी ऑफिसर के पास न्यूक्लियर बम के सारे राज थे। मास्को में एक इंडियन सीक्रेट एजेंट का राज खुल जाता है और उसे गोली मार दी जाती है क्योंकि वह कोड मैसेज भारत भेज रहा था। भारत में रॉ के हेड के हाथ अधूरा मैसेज लगता है जिसमें 242 नंबर रहता है।  तभी एजेंट विनोद की एंट्री होती है। विनोद के काम करने का अंदाज अलग है। वह पहले दरवाजा खोलता है फिर देखता है कि उसके पीछे क्या है। अपनी इसी आदत के चलते विनोद कई बार खतरों से घिरा है। इसी दौरान आगे कहानी में कई दिलचस्प मोड़ भी सामने आते हैं।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+