अफगान इन सर्च ऑफ होम 2018 की एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन राधिका राव और विनय सपरू ने किया है। इस फिल्म से मशहूर गायक अदनान सामी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, इस फिल्म में वह एक सिंगर का ही किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी फिल्म 'अफगान- इन सर्च ऑफ होम' एक अफ्गानिस्तान के रिफ्यूजी म्यूजीशियन की कहानी है जो एक हादसे के बाद अपनी एक नई पहचान बनाने के लिए अपने परिजनों से दूर हो जाता है। फिल्म की कहानी अदनान को बेहद पसंद आई थी, उन्होंने कहानी सुनते ही इस फिल्म के लिए हां कर दी थी।