X
होम » सेलेब्स » अदनान सामी
अदनान सामी

अदनान सामी

Actor/Singer/Music Director
जीवनी:  अदनान सामी एक गायक-संगीतकार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रीय हैं। अदनान ने कई इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक को परफॉर्म किया है, हिंदी के अलावा अदनान, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों के लिए भी काम किया है। सामी को पियानो पर संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले पहले संगीतकार" के रूप में श्रेय दिया गया है।      जन्म  अदनान का जन्म 15 अगस्त 1969 को यूनिटेड किंगडम के लंदन में हुआ था। अदनान के वालिद का नाम अरशद शामी खान, और उनकी माँ का नाम नौरीन खान है।  अदनान के पिता पाकिस्तान से हैं तो उनकी माँ भारत के जम्मू से ताल्लुकात रखतीं हैं।   पढ़ाई अदनान सामी ने लंदन यूनिवर्सिटी से जॉर्नलिज्मऔर पोल्टिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।  इसके अलावा उन्होंने किंग कॉलेज से एलएलबी से स्नातक की पढ़ाई की है।  अदनान पांच वर्ष के थे जब उन्होंने पियनों बजाना सीखा था। अदनान को 35 वाद्यंत्रों का पूर्ण ज्ञान हैं।  अदनान ने संगीत की शिक्षा पंडित शिवकुमार शर्मा से ली है।  जब भी अदनान अपनी छुट्टियोँ से भारत आते थे, तो वह पंडित शिव कुमार से संगीत की शिक्षा लेना नहीं भूलते थे।  शादी अदनान को जिंदगी में बहुत शोहरत और नाम मिला नहीं मिला तो कोई अपना जिसे अदनान अपने कहे सके। अदनान अब तक चार शादियां कर चुके हैं। जिनमे से तीन शादियां बुरी तरह विफल रहीं।  अदनान की पहली शादी 1993 में अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार से हुई। इस शादी से अदनान को एक बेटा है-अजान सामी खान। किन्ही कारणों से उनकी यह शादी विफल रही।  और उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।  साल 2001 में अदनान दुबारा शादी के बंधन में बंधे। अदनान ने अरब सबा से निकाह किया। यह सबा का भी दूसरा निकाह था।  हालाँकि यह शादी भी एक से डेढ़ साल तक ही चली। बताया जाता सबा ने अदनान को उनके मोटापे के कारण छोड़ दिया था।   2005 में अदनान एक भयंकर बीमारी से ग्रसित हो गए, जिस कारण से उन्हें 3 साल हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा। इस दौरान अदनान ने अपना 145 किलो वजन कम किया।  जो उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी बहुत ख़ुशी की बात थी।  साल 2006 से उनकी दूसरी पत्नी सबा उनके पास दुबारा लौट आयीं।  और दोनों ने दुबारा निकाह किया।  लेकिन यह शादी पिछली बार की तरह एक साल ही टिक सकी।  इसके बाद तन्हा अदनान ने अपनी चौथी शादी साल 2010 में जर्मन मूल की रोया फरयाबी से की।  फ़िल्मी करियर- अदनान ने साल 1994 में पहली बार किसी फिल्म के लिए गाना कम्पोज किया था।  साल 1995 में अदनान ने पाकिस्तानी फिल्म संग्राम में बतौर लीड डेब्यू किया साथ ही उस फिल्म के गाने भी कंपोज किये। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।  साल 2000 में अदनान ने अपना वीडियो सांग कभी तो नजर मिलाओ और थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे सांग लांच किया।  थोड़ी सी लिफ्ट करा दे गाना उस समय के सुपरस्टार गोविंदा पर फिल्माया गया था। इस एल्बम के बाद तो अदनान के पास फिल्मों की लाइन लग गयी।  साल 2001 में अदनान ने फिल्म अजनबी में तू सिर्फ मेरा महबूब गाना कम्पोज किया।  जो उस साल का सुपरहिट गाना बन गया।  स्क्रीन मैगज़ीन ने तो अदनान समी को पॉप पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर के खिताब से भी नवाजा था। साल 2002 में अदनान का दूसरा एल्बम रिलीज हुआ जिसका नाम था तेरा चेहरा।  यह एल्बम दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह हाथों ही हाथों बिक गया।  कहा जाये तो अदनान का बॉलीवुड करियर बेहद शानदार रहा है।  उन्होंने अपने इस करियर के दौरान कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया जैसे, लता मंगेश्कर, आशा भोंषले, यश चोपड़ा,शाहरुख़ खान ,सलमान खान, आदि।  साल 2010 में अदनान को पाकिस्तान के टीवी अवार्ड्स में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवार्ड से भी नवाजा गया।  टेलीविज़न करियर अदनान ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2008 में की थी।  अदनान ने चैनल वी पर सोलो जज के रूप में सुपर सिंगर सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो को जज किया था। इसके अलावा अदनान जीटी के शो सा रे गा मा पा लिटल चैम्प को जज कर चुके हैं। 
और पढ़ें

अदनान सामी फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
राधिका राव 2019
कबीर खान 16 Jul 2015
as Singer
शीर्षक आनंद 15 Mar 2013
as Music Director
समर खान 04 Apr 2008

अदनान सामी:

अदनान सामी

नाम अदनान सामी
जन्म की तारीख 15 Aug 1969
उम्र 57
london
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

अदनान सामी कुल कमाई

कुल कमाई

स्पॉटलाइट में सितारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+