अबोध, वर्ष 1984 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हिरेन नाग ने किया है। इस फिल्म के निर्माता, ताराचंद बड़जात्या है। इसी फिल्म से माधुरी दीक्षित ने, बॉलीवुड में डेब्यू किया था, और यह माधुरी के करियर की पहली फिल्म जानी जाती है। फिल्म में माधुरी के साथ, बंगाली अभिनेता 'तपस पॉल' भी नज़र आये है, तपस ने भी बॉलीवुड में इसी फिल्म से डेब्यू किया था।
इस फिल्म की कहानी, किशोरवस्था में हुई शादी की है, जिसमे माधुरी एक अबोध बालिका रहती है और धीरे-धीरे उसे शादी के सम्बन्धो के बारे में पता चलता है।