5 वेडिंग एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन नम्रता सिंह गुजराल ने किया है। फिल्म में नर्गिस फाखरी, राजकुमार राव, बो डेरेक, कैंडी क्लार्क, एनेलीज़ वान डेर पोल और सुविंदर विकी मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 21 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो भारत रिसर्च करने आती है। भारत में शादी कवर करने के दौरान नरगिस की मुलाकात पुलिस अफसर का रोल निभा रहे राज कुमार राव से होती हैं जो उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहता हैं। साथ रहते रहते कब नरगिस को राज कुमार राव से प्यार हो जाता हैं, उन्हें खुद भी नहीं पता चलता। ट्रेलर में हिंदुस्तानी शादी और रीति-रिवाजों को बखूबी दिखाया गया है।