First LOOK: 2017 के बेस्ट एक्टर.. आ चुके हैं अलग अंदाज में.. एकदम जबरदस्त
राजकुमार राव- नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 5 वेडिंग्स का फर्स्ट लुक आ चुका है। यह काफी मजेदार है। फिल्म का निर्देशन नम्रता सिंह गुजराल कर रही हैं। बता दें, यह एक इंटरनेश्नल फिल्म है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में 10 मई को किया जाएगा। जबकि भारत, अमेरिका और कनाडा में फिल्म 24 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। यह फिल्म रोमांटिक- कॉमेडी है।
300 करोड़ी फिल्म की नई झलक.. POSTER से ही ब्लॉकबस्टर
5 वेडिंग्स की कहानी एक अमेरिकन जर्नलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जो बॉलीवुड वेडिंग कवर करने इंडिया आती है। फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल नर्गिस फ़ाख़री निभा रही हैं। यह इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन की फ़िल्म है। फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस कैंडी क्लार्क, बो डेरेक और एनेलीस वैन डर पूल ने भी काम किया है।

राजकुमार 2018 में तीन से चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हर फिल्म के साथ दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ने वाले इस एक्टर से अब फैंस को खास उम्मीदें हैं। एक तरफ जहां वह न्यूटन और ओमेर्टा जैसी गंभीर फिल्में करते हैं, वहीं, दूसरी तरफ शादी में जरूर आना और 5 वेडिंग्स जैसी हल्की फुल्की फिल्म।
बहरहाल, इस साल राजकुमार बैक टू बैक कई फिल्मों में दिखने वाले हैं.. देखें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











