14 फेरे: एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन देवांशु सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्रांत मेस्सी और कीर्ति खरबंदा, लीड रोल में नज़र आयें हैं। फिल्म 23 जुलाई 2021 को ऑनलाइन प्लेटफार्म Zee5 पर रिलीज़ हुई है। फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई 2021 को रिलीज़ हुआ है। कहानी बिहार का राजपूत लड़का संजय उर्फ संजू और जाट की छोरी अदिति उर्फ अदू एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। जल्द ही दोनों में प्यार हो जाता है और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में आ जाते हैं। दोनों साथ ही दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी करने लगते हैं। लेकिन बात अटकती है आकर शादी पर। दोनों इस वास्तविकता से बेखबर नहीं हैं कि उनके माता-पिता इस अंतर्जातीय शादी को अपनी मंजूरी नहीं देंगे। एक ओर संजू के पिता कन्हैया लाल (विनीत कुमार) जहानाबाद में बैठे बैठे अपने बेटे के लिए लड़की देखते रहते हैं। वहीं, अदिति के पिता लव मैरिज के नाम से भी भड़क उठते हैं। संजू और अदिति मिलकर एक स्वांग यानि की नाटक की तैयारी करते हैं। जिसमें वह नकली मां- बाप की मदद से दो बार शादी करेंगे। पहले संजू अपने नकली मां-बाप के साथ जाकर अदिति से धूमधाम से शादी करेगा और फिर अदिति अपने नकली मां- बाप बनाकर संजू के घरवालों से मिलेगी और फिर से दोनों की शादी होगी। इस गोलमाल वाली योजना को अंजाम देने के लिए, वह 'दिल्ली की मेरिल स्ट्रीप' जुबीना (गौहर खान) की मदद लेते हैं, जो थियेटर में संजू की सह- कलाकार होती है। वहीं, नकली पिता बनने के लिए राजी होते हैं थियेटर के ही महान कलाकार अमय (जमील खान)। लेकिन यह प्लान जितनी आसानी से बनाया गया, क्या पूरा भी हो पाएगा?
फिल्म की शुरुआत काफी मनोरंजन है, लेकिन फिल्म क्लाईमैक्स के 10 मिनटों में सारी पकड़ खो देती है।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/14-phere-film-review-starring-vikrant-massey-kriti-kharbanda-released-on-zee5/articlecontent-pf317196-099255.html