..................... ऐश्वर्या राय बच्चन हैं कृति खरबंदा की पसंदीदा बॉलीवुड दुल्हन, बताई दिलचस्प बातें | 14 phere actress Kriti Kharbanda favorite Bollywood bride is Aishwarya Rai Bachchan - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय बच्चन हैं कृति खरबंदा की पसंदीदा बॉलीवुड दुल्हन, बताई दिलचस्प बातें

कृति खरबंदा के फैंस को हाल ही में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म '14 फेरे' में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने का मौका मिला। यह फिल्म एक मजबूत, स्वतंत्र और व्यावहारिक महिला की कहानी पर आधारित है, जो उसके और उसके साथी, संजू के बीच किसी दूसरे समाज में विवाह के दौरान बीतने वाले जीवन पर एक मजेदार कहानी बयान करती है। संजू का किरदार विक्रांत मैसी द्वारा अभिनीत है।

आज की महिला के उनके शक्तिशाली चित्रण ने सभी का दिल जीत लिया है और इस किरदार को जीवंत करने के लिए वे खूब तारीफें बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के रूप में, 14 मीम पेजेस और उनके प्रतिनिधियों के साथ एक दिलचस्प लाइव सेशन आयोजित किया।

Kriti Kharbanda

यह पहली बार है जब किसी सेलेब्रिटी ने लोकप्रिय मीम पेजेस के माध्यम से बातचीत की हो, जिसे सभी को अवश्य देखना चाहिए। कृति ने उनके साथ कई विचित्र विषयों पर बातचीत की और यहाँ तक कहा कि उनकी पसंदीदा बॉलीवुड दुल्हन कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को फैंस तथा ऑडियंस द्वारा बहुत प्यार मिला है और इसके परिणामस्वरूप कई मजेदार मीम्स बने हैं जो लाजवाब हैं।

रविवार की शाम को कृति, होलिक्स और 14 मेम पेजेस ने अपनी तरह के पहले लाइव सेशन के साथ खुशनुमा बना दिया और हम उनके इस लाइव सेशन को ट्रेंड बनता हुआ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देखिए कृति खरबंदा और विक्रांत मैसी की फिल्म, '14 फेरे' आज ही ज़ी 5 पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X