पांच कारण जिनसे फराह ने कर ली हैप्पी न्यू ईयर हिट

फराह खान के पास टैलेंट है। कुछ भी करके लिख के बोल के भी फिल्म हिट करने का टैलेंट। जिन्होंने हैप्पी न्यू ईयर देखी और उसकी तारीफ कर रहे हैं उनसे हम ऐसा करने का कारण नहीं पूछेंगे। हर किसी को निजी स्वतंत्रता है कुछ भी करने की। खैर हमने ढूंढने की कोशिश की वो कारण जो कर गई हैप्पी न्यू ईयर हिट-

मेरे पास शाहरूख है
मेरे पास मां है अब बीते ज़माने की बात है। फराह खान के पास शाहरूख है। मैं हूं ना करते हुए शाहरूख आते हैं और उनके फैन्स को बस उन्हें देखना है
। कहीं भी कैसे भी। बस धूमताना करती हुई फराह अपने सुपरस्टार शाहरूख को अपनी नइया थमा देती हैं। शाहरूख भी दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी करके कुछ भी करने को तैयार हो गए।

सुपरस्टार किड्स का क्रेज़

फराह तड़का मास्टर है। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ये बात नहीं रिवील हुई कि फराह की फिल्म में शाहरूख की आंखों के तारे अबराम नज़र आएंगे। बस फिल्म रिलीज़ हुई और यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। अब स्टार के सुपरस्टार को देखने तो दर्शक पहुचेंगे ही।

लवली हो या शीला, फिल्म हिट
अब आपके सामने कटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण नाचें तो आप क्या कर भी सकते हैं। दीपिका का लवली गाना यू ट्यूब पर वायरल था और वो गाने में उम्दा लग रही हैं। एक और सुपरहिट नुस्खा। ऐसे ही तीस मार खां में कुछ नहीं था फिर भी शीला को कौन भूलेगा भला!

बेहतरीन पब्लिसिटी और एंड क्रेडिट
हैप्पी न्यू ईयर के पहले फराह पूरी टीम को लेकर पहुंच गईं स्लैम टूर पर। अब लाईव इतने बड़े सितारों को देखने का क्रेज़ तो हर किसी को होता है। इस टूर पर फराह ने अपनी फिल्म की इतनी पब्लिसिटी की कि अगर आधे दर्शक भी आएं तो भी फिल्म तबला तोड़ रहती। वहीं एंड क्रेडिट्स फराह की खासियत है जो कि अलग भी है और अच्छी भी। दर्शकों में भी इसका बहुत क्रेज़ रहता है।

नॉनसेंस गानों का क्रेज़
आजकल यूथ में अजीबोगरीब गानों का क्रेज़ चल रहा है। चाहे गंदी बात हो, वीरे दी वेडिंग हो लुंगी डांस हो या कुछ और। बस फराह ने भी नॉनसेन्स की नाईट लिख डाला। गाने में इंग्लिश है न वो भी अजीबोगरीब...काफी है बॉस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X