Box Office: 500 करोड़ की कमाई के साथ दीपिका कहेंगी हैप्पी न्यू ईयर
दीपिका करोड़ बॉलीवुड की मल्लिका हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन वो बॉक्स ऑफिस की भी रानी हैं ये उन्होंने साबित कर दिया। दीपिका पादुकोण की बॉक्स ऑफिस कमाई है 500 करोड़ से ज़्यादा। चौंकिये मत अभी इंडस्ट्री में 500 करोड़ जैसा कोई क्लब नहीं है पर 500 करोड़ एक्टर्स क्लब हो तो दीपिका दूसरे पायदान पर रहेगी। पहले पर तो बॉक्स ऑफिस के बाप शाहरूख खान हैं न बॉस।
दरअसल दीपिका लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहीं हैं और उनकी आखिरी पांच फिल्में थीं 100 करोड़ क्लब का हिस्सा। मतलब दीपिका की कमाई 500 करोड़। कभी सुनी है इतनी सफलता। ये फिल्में थीं रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रास लीला रामलीला और हैप्पी न्यू ईयर। इसके अलावा कॉकटेल और फाइंडिंग फैनी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया।
अब ऐसे में दीपिका का आने वाला न्यू ईयर तो वाकई हैप्पी ही होगा ना। अगले साल की बात करे तो दीपिका अपना 100 करोड़ क्लब को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। पहले तो वो दिखेंगी रणबीर कपूर के साथ तमाशा करती हुई। अब दीपिका और रणबीर के साथ का सक्सेस रेट तो सब जानते हैं।
इसके बाद मस्तानी होकर बाजीराव रणवीर से इश्क लड़ाने में भी परदे पर आग लगना तय है। दीपिका यही नहीं रूकने वाली हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी बनकर पीकू में अपनी और बच्चन साहब की केमिस्ट्री से भी दीपिका सबको चौंकाने वाली हैं। तो बोलो भाई लोग बॉक्स ऑफिस की रानी कौन?


Click it and Unblock the Notifications