X
ज़ायरा वसीम
Actress

ज़ायरा वसीम जीवनी

ज़ायरा वसीम कश्‍मीरी मूल की एक पूर्व भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिन्‍होंने बहुत ही जल्‍द हिंदी सिनेमा को अ‍लविदा कह दिया। उन्‍होंने अपने बहुत ही छोटे से बॉलीवुड सफर में अपने बेहतर अभिनय से सब का दिल जीता। ज़ायरा को फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार के साथ ही राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और राष्‍ट्रपति के हाथों 2017 में असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

पृष्ठभूमि 
ज़ायरा वसीम का जन्‍म कश्‍मीर के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता ज़ाहिद वसीम श्रीनगर में एक्‍ज़ीक्‍यूटिव मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। तो वहीं उनकी मां ज़रक़ा वसीम एक शिक्षक हैं। 

पढ़ाई 
ज़ायरा ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई सेंट पॉल इंटरनेशनल अकादमी सोनार बाग से पूरी की है। उन्‍होंने 10वीं में 92 प्रतिशत के अंक हासिल किये थे। इसके बाद ऐक्टिंग की दुनिया में आ जाने के कारण वो अपनी पढ़ाई दूरवर्ती माध्‍यम से पूरी कर रही हैं। 

करियर 
ज़ायरा वसीम ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया में बहुत ही छोटी ही उम्र से कर दी थी। इसके बाद साल 2015 में उन्‍होंने नितेश तिवारी निर्देशित और आमिर खान स्‍टारर फिल्‍म दंगल साइन की। उन्‍होंने इस फिल्‍म में पहलवान गीता फोगट का किरदार निभाया था। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। और बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्‍म बनकर उभरी थी। इस फिल्‍म से ज़ायरा ने कॉफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। उनके किरदार की कॉफी तारीफ हुई थी। उन्‍हें फिल्‍म दंगल के लिये ढेर सारे पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया था। 
 
इसके बाद फिर से ज़ायरा ने आमिर के साथ फिल्‍म सीक्रेट सुपरस्‍टार में अभिनय किया। यह फिल्‍म भी काफी हिट हुई इस फिल्‍म में ज़ायरा ने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था। जो दिल को छू लेने वाला था। इस फिल्‍म के लिये ज़ायरा को फिल्‍म फेयर के बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस (क्रिटिक्‍स) के अवार्ड से नवाजा गया था। 
ज़ायरा की आने वाली फिल्‍म 'द स्‍काई इज़ पिंक' है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+