X
होम » सेलेब्स » नानी » जीवनी
नानी
Actor

नानी जीवनी

नानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानें जाते हैं। उन्होंने सबसे पहले विज्ञापनों में अभिनय करना शुरू किया, जिसके बाद वह साल 2008 में निर्देशक मोहना कृष्णा इंद्रगांती की फिल्म अष्ट चम्मा में पहली बार दिखाई दिए। एक्टर नानी को अक्सर नए आये, विशेषकर नवोदित निर्देशकों के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। 

प्रारंभिक जीवन
इस एक्टर का रियल नेम 'नवीन बाबू घंटा' है जिन्हें साउथ सिनेमा में नानी के नाम से जाना जाता है, इनका जन्म 24 फरवरी, 1984 को जी. रामबाबू और जी. विजयलक्ष्मी के यहाँ हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक और हाई स्कूल की शिक्षा सेंट अल्फोंसा के हाई स्कूल, हैदराबाद से पूरी की। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए नारायण जूनियर कॉलेज, संजीव रेड्डी नगर, हैदराबाद में प्रवेश लिया। नानी के पास हैदराबाद के वेस्ले कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री है। अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद उन्होंने अभिनय करियर में आने से पहले इन्होनें अंतरिक्ष उपग्रह के लिए एक आरजे के रूप में काम किया।

व्यक्तिगत जीवन
नानी की मुलाकात अंजना येलवर्थी से तब हुई जब वे विश्व अंतरिक्ष उपग्रह के लिए आरजे के रूप में काम कर रहे थे। प्यार परवान चढ़ा और पांच साल बाद 12 अगस्त, 2012 को उनकी सगाई हो गई। उन्होंने 27 अक्टूबर 2012 को एक सिंपल समारोह में शादी की, जिसमें केवल परिवार और दोस्तों ने भाग लिया था। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+