X
होम » सेलेब्स » इम्तियाज अली
इम्तियाज अली

इम्तियाज अली

Director/Producer/Actor
जीवनी:  इम्तियाज अली एक भारतीय लेखक, निर्देशक, अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड में जब वी मेट, हाइवे जैसी फिल्मों के लिए जाते हैं। इम्तियाज हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशकों में एक हैं।  पृष्ठभूमि   इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 में जमशेदपुर में हुआ था। वैसे तो वह बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखतें हैं। उनके पिता मंसूर अली इरिगेशन विभाग में कार्यरत हैं। वह निर्देशक आरिफ अली के बड़े भाई हैं। आरिफ ने फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से हिंदी सिनेमा में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।  पढ़ाई   इम्तियाज ने अपनी शुरआती पढ़ाई पटना के संत माइकल स्कूल से की। उसके बाद वह पटना से जमशेदपुर आ गए। यंहा आकर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई डीबीएमएस स्कूल से पूरी की।  उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से की है। उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर करना शुरू कर दिया था। वह खाली समय में स्क्रिप्ट भी लिखा करते थे। शादी   इम्तियाज अली की शादी प्रीती अली से हुई थी। लेकिन शादी के महज कुछ साल बाद ही वर्ष 2012 में उनका अलगाव हो गया।  करियर   इम्तियाज अपने शुरूआती करियर में टीवी का निर्देशन और लेखन भी करते थे। वह जीटीवी शो कुरुक्षेत्र और स्टार प्लस के शो इम्तिहान के निर्देशक रह चुके हैं। साल 2005 में उन्होंने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म सोचा ना था का निर्देशन किया। हालंकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद 2007 इम्तियाज निर्देशित फिल्म जब वी मेट आई। जो दर्शको के दिल को छू गयी। इस फिल्म में शहीद और करीना की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आई थी। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक पहचान दिलाई इसके अलावा कई अवार्ड्स नामंकन भी। उनकी अब तक की सबसे सफल फिल्मों में लव आज कल हैं। उन्होंने और भी कई फिल्मे निर्देशित की जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर करोड़ो की कमाई की। और साथ ही कई अवार्ड भी हासिल किये। अभिनय   आपको बता दें कि इम्तियाज ने अपने शुरूआती करियर में अभिनय में भी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लाक फ्राइडे में याकूब मेनन का किरदार अदा किया था।  प्रसिद्ध फ़िल्में   सोचा ना था, जब वी मेट, लव आज कल, रॉकस्टार, कॉकटेल, हाइवे।
और पढ़ें

इम्तियाज अली फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
इम्तियाज अली 12 Apr 2024
मंगेश हडावले 11 Nov 2022
इम्तियाज अली 14 Feb 2020

इम्तियाज अली:

इम्तियाज अली

नाम इम्तियाज अली
जन्म की तारीख 16 Jun 1971
उम्र 55
Jamshedpur
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

इम्तियाज अली कुल कमाई

कुल कमाई

इम्तियाज अली तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+