Video: धक्का-मुक्की के बीच राघव की गोद में बैठ गईं शहनाज गिल, उठाकर ऐसे बिठा दिया सीट में...

Raghav-Shehnaaz Video: राघव जुयाल के बर्थडे के मौके पर कई सितारे पहुंचे और कुछ चौकाने वाले वीडियोज भी सामने आए हैं। पार्टी के बाद बाहर निकलते हुए पहले आर्यन खान भीड़ में फंसे दिखे और राघव और शहनाज का वीडियो सामने आया है।

Raghav-Shehnaaz

जी हां, फिल्म किसी का भाई किसी की जान से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे शहनाज राघव का हाथ पकड़कर पार्टी से बाहर आती नजर आ रही हैं और आगे आगे आर्यन खान चल रहे हैं।

Also Read
'ठकुराइन हूं, मुंह लाल कर दूंगी..' खेसारी लाल यादव से विवाद के बीच भड़कीं अंजना सिंह, चप्पल दिखाकर...
'ठकुराइन हूं, मुंह लाल कर दूंगी..' खेसारी लाल यादव से विवाद के बीच भड़कीं अंजना सिंह, चप्पल दिखाकर...

राघव की गोद में बैठ गईं शहनाज

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे भीड़ में फंसी शहनाज गिल को राघव जुयाल निकालकर लिए जा रहे हैं। भीड़ की वजह से राघव जल्दी कार में बैठ गए और शहनाज भी उनकी गोद में बैठ गईं।

इसके बाद राघव ने उनको उठाकर बगल में बिठा दिया। ये मजेदार वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि शहनाज गिल और राघव की तरफ से इस वीडियो पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आगे बढ़ो लड़की, तुम दुनिया की हर खुशी की हकदार हो।'' एक ने लिखा, ''तो ये लोग कपल हैं।'' एक ने लिखा, ''शहर में नया जोड़ा।'' एक ने लिखा, ''काफ़ी समय बाद हम राघव और शहनाज़ को एक साथ देख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''हम राघव को शहनाज़ की रक्षा करते हुए देखकर बहुत खुश हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जिसको देखकर आप मुस्कुराने लगेंगे।

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X