'ठकुराइन हूं, मुंह लाल कर दूंगी..' खेसारी लाल यादव से विवाद के बीच भड़कीं अंजना सिंह, चप्पल दिखाकर...
Anjana Singh Angry on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन किसी ना किसी तरह का विवाद देखने को मिलता रहता है। कभी टॉप स्टार्स आपस में भिड़ते हैं तो कभी अफेयर को लेकर बवाल मचता है। लेकिन अब अंजना सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भड़कती हुईं नजर आ रही हैं।

बता दें कि काफी समय से उनके और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद चल रहा है जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई थी जब अंजना सिंह एक पॉडकास्ट पर पहुंची थी।
इस दौरान जब कास्टिंग काउच और खेसारी लाल यादव को लेकर बात पूछी गई थी तो अंजना सिंह ने कहा था, खेसारी लाल कुछ भी बोलते हैं उनकी बातों का कोई सिर पैर नहीं होता है। इसके बाद ही इस विवाद की शुरुआत हुई थी।
चप्पल दिखाकर दी धमकी
पॉडकास्ट में खेसारी को हुई बात वाले टीम ने उनको वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था लेकिन अंजना नहीं मानी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को खेसारी लाल यादव के फैंस ट्रोल कर रहे थे। अब अंजना सिंह ने गुस्से में लाइव वीडियो साझा किया है जिसमें वो काफी भड़क रही हैं। वीडियो में वो खेसारी लाल यादव के फैंस को चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उनका कहना था कि, खेसारी खुद को इतना बड़ा स्टार समझते हैं तो खुद सामने क्यों नहीं आते। अंजना ने कहा, ''बताओ कहां मिलना है, वहीं आकर मुंह लाल कर दूंगी। ठकुराइन हूं मैं, किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं।''
रंगे हाथों पकड़े गए थे खेसारी?
अंजना सिंह ने इस दौरान खेसारी लाल यादव की जिंदगी को लेकर एक बड़ा दावा किया था। खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं और अंजना सिंह के मुताबिक वो एक बार दूसरी एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे। अंजना ने बताया कि, बांगुर वाले ऑफिस में खुद उनकी पत्नी चंदा यादव ने उनको रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है इसका आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications
