₹37 करोड़ देकर शाहरुख खान ने वापस खरीदa दिल्ली वाला पुराना घर, पत्नी गौरी संग बिताए थे शुरुआती दिन!

Shah Rukh Khan Buys His Delhi Home: हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं और इस शहर से उनकी बहुत ही गहरी यादें भी जुड़ी हुई है। वो दिल्ली में ही पले-बढ़े और यहीं पर उनकी शादी हुई। लेकिन अब हाल ही में अपने पुराने घर को वापस पाकर उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा कर लिया है।

Shah Rukh Khan

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने दिल्ली के एक घर को खरीद लिया है जिससे कि उनकी बचपन की यादें भी जुड़ी हुई है। इस घर में वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ में रहा करते थे और कामयाबी हासिल करने से पहले यहां पर उन्होंने स्ट्रगल के दिन गुजारे थे।

करोड़ों में खरीदे घर के दो फ्लोर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में दिल्ली के पंचशील पार्क में एक घर खरीद लिया है। दरअसल यह घर उनके दिल के बहुत ज्यादा करीब है क्योंकि यह उनका फैमिली होम भी है। मनीकॉन्ट्रोल की एक रिपोर्ट की माने तो एक्टर ने बिल्डिंग का सेकंड और थर्ड फ्लोर 37 करोड़ में खरीद लिया है।

शाहरुख खान ने जिस बिल्डिंग के सेकंड और थर्ड फ्लोर को खरीदा है, उसका फर्स्ट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही उन्होंने खरीदा हुआ था। लेकिन अब दो और फ्लोर खरीद कर शाहरुख खान ने पूरी प्रॉपर्टी को अपने नाम कर लिया है और वह उसके आधिकारिक तौर पर मालिक बन चुके हैं।

पंचशील पार्क में है शाहरुख खान का नया घर

शाहरुख खान का घर साउथ दिल्ली के सबसे पॉश एरिया पंचशील पार्क में है। उनका घर तकरीबन 10,800 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। खबरों की माने तो इसके लिए एक्टर ने 37 करोड रुपए दिए हैं। इसके मुताबिक से तकरीबन ₹34,260 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से उन्हें यह जमीन मिली है।

इस घर में गौरी के साथ बताए हैं बेहद खास पल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली में यह घर शाहरुख खान का फैमिली होम हुआ करता था। यहीं पर उनकी परवरिश हुई और साल 1991 में गौरी खान से जब उन्होंने शादी की तो बीवी के साथ में वह इसी घर में रहा करते थे। लेकिन एक्टिंग करियर के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गए और उससे पहले उन्होंने दिल्ली में इसी घर में अपनी खूबसूरत यादों को बिताया था।

Read more about: shah rukh khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X