X
होम » सेलेब्स » हर्षाली मल्होत्रा
हर्षाली मल्होत्रा

हर्षाली मल्होत्रा

Actress
जीवनी:  हर्षाली मल्होत्रा एक भारतीय बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। हर्षाली ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म बजरंगी भाई जान में बेहतरीन म्यूट अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में हर्षाली, सलमान खान के साथ नज़र आयी थी।  पृष्ठभूमि 3 जून 2008 को जन्मी हर्षाली महाराष्ट्र के मुंबई से हैं। हर्षाली की माँ का नाम काजल मल्होत्रा है। हर्षाली मुंबई के सेवन स्क्वायर एकेडमी की छात्रा हैं।   करियर हर्षाली ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टीवी कमर्शियल्स से की। इसके अलावा हर्षाली जी टीवी और लाइफ ओके के शो में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म बजरंगी भाई जान के शाहिदा किरदार के लिए करीबन 1000 बच्चियों ने ऑडिशन दिया था, जिसमे से हर्षाली को चुना गया।   फ़िल्मी करियर बजरंगी भाई जान हर्षाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। आपको बता दें कि फिल्म बजरंगी भाई जान में हर्षाली का एक भी डायलॉग नहीं था, फिर भी वह दर्शकों को बहुत भायीं। बजरंगी भाई जान में हर्षाली सलमान खान, और करीना कपूर के साथ नजर आयी थीं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्द्की भी अहम किरदार में नज़र आये।  हर्षाली से जुड़े रोचक तथ्य 1- हर्षाली नई दिल्ली से ताल्लुकात रखतीं हैं, लेकिन हर्षाली के एक्टिंग में आने के बाद उनके माता-पिता मुंबई शिफ्ट हो गए।  2- महज 21 महीने की उम्र में हर्षाली ने कैमरे को पहली बार फेस किया था।  3- फिल्म बजरंगी भाई जान में हर्षाली म्यूट रोल में थीं लेकिन असल जिन्दगीं में वह बेहद बातूनी हैं।  4- बजरंगी के सेट पर हर्षाली के सबसे ज्यादा पसंदीदा निर्देशक कबीर खान रहे।  5- बजरंगी के सेट पर हर्षाली सलमान को मामा कहकर पुकारती थीं।  6- हर्षाली बजरंगी फिल्म करने से पहले कई टीवी कमर्शियल्स में नजर आ चुकीं हैं।  7- हर्षाली भी अपने मामा यानि सलमान खान की तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं।  8- फिल्म में हर्षाली को चिकन खाते हुए दिखाया गया है।  असल जिंदगी में भी हर्षाली चिकन की बेहद शौक़ीन है।  9- आपको बता दें, बजरंगी से पहले हर्षाली ने प्रेम रत्न धन पाओ फिल्म साइन की थी, फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें बजरंगी मिल गयी।  फिल्म बजरंगी में उनका किरदार बड़ा था। हर्षाली की माँ के कहने पर मामा सलमान ने निर्देशक सूरज को दूसरे चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए कह दिया।  क्योंकि हर्षाली की मां नहीं चाहती थीं कि बजरंगी भाईजान के बाद हर्षाली छोटे रोल में नजर आए।  10- फिल्म बजरंगी के लिए हर्षाली को 5000 बच्चियोँ में से चुना गया था।  
और पढ़ें

हर्षाली मल्होत्रा फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
शैलेश वर्मा 26 Oct 2019
कबीर खान 16 Jul 2015

हर्षाली मल्होत्रा:

हर्षाली मल्होत्रा

नाम हर्षाली मल्होत्रा
जन्म की तारीख 03 Jun 2008
उम्र 18
दिल्ली
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

हर्षाली मल्होत्रा कुल कमाई

कुल कमाई

हर्षाली मल्होत्रा तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+