₹3.5 लाख का यूनियन कार्ड भी पड़ा फीका! गुटबाजी और कड़वी राजनीति में पिस रहे बॉलीवुड के बैकग्राउंड डांसर्स
Bollywood Background Dancers: जब भी हम फिल्मों में कोई धमाकेदार गाना देखते हैं तो हमारा ध्यान सीधे लीड एक्टर या फिर एक्ट्रेस पर ही चला जाता है। लेकिन उस गाने को शानदार और खूबसूरत बनाने के पीछे जो बैकग्राउंड डांसर्स नाच रहे होते हैं उनका सबसे बड़ा हाथ होता है।

बड़े पर्दे पर चमक बिखेरने वाले यह कलाकार असल जिंदगी में गुमनामी और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। आज उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि काफी सारे सीनियर डांसर्स दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा और बर्तन मांजने तक के लिए मजबूर हो चुके हैं।
उम्र बढ़ाने के बाद छिन गया काम
बैकग्राउंड डांसर्स की दुनिया में उम्र एक बहुत बड़ा कांटा माना जाता है। इंडस्ट्री को हमेशा से ही एक जवान और फिट दिखने वाले डांसर चाहिए होते हैं। कोरियोग्राफर की माने तो एक डांसर का करियर सिर्फ 10 से 12 साल ही होता है।
जैसे ही उनकी उम्र बढ़ने लग जाती है उनको काम मिलना बंद हो जाता है। बोहरा और हम आपके हैं कौन जैसी बड़ी फिल्मों में माधुरी के अलावा गोविंद जैसी हस्तियों के साथ डांस कर चुके सीनियर डांसर सरोज और अनीता जैसी काफी सारी महिलाओं को आज अपने पेट को भरने के लिए दूसरों के घरों में काम करना पड़ रहा है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रोफेशनल डांसर के तौर पर अगर काम करना है तो सिने डांसर्स एसोसिएशन का कार्ड होना भी अनिवार्य होता है। एक वक्त था जब इस कार्ड की फीस ₹3000 हुआ करती थी और आज इसकी 3.5 लाख से 4 लाख तक की कीमत हो चुकी है।
डांसर्स का होता है शोषण
इतनी ज्यादा मोटी रकम देने के बावजूद डांसर्स को कम की कोई भी गारंटी नहीं दी जाती है। पिछले 6 से 7 सालों से इस यूनियन के चुनाव विवादों में फंसे हुए हैं और इसका नुकसान सीधे कलाकारों को झेलना पड़ रहा है। कुछ कोऑर्डिनेटर प्रोडक्शन हाउस से पूरा पैसा ले लेते हैं और डांसर्स को उसका बहुत ही छोटा हिस्सा दिया जाता है। आवाज उठाई जाए तो उन्हें काम से भी निकाल दिया जाता है।
लेकिन मुश्किल के इस वक्त में नृत्य सेवा जैसी संस्थाएं इन डांसर्स की मदद के लिए भी आगे आई हुई नजर आ रही है। दरअसल हाल ही में इस संस्था ने एक सीनियर डांसर अनीता को लकी ड्रा के जरिए एक घर गिफ्ट किया और इससे इस कम्युनिटी को थोड़ी सी उम्मीद मिली है।
दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और रेमो डिसूजा जैसे बड़े सितारों ने भी एक वक्त पर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आज जरूरत है की पूरी फिल्म इंडस्ट्री मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाए जिससे कि इन कलाकारों के भविष्य को भी सिक्योर किया जाए। उन्हें बुढ़ापे में सम्मान की जिंदगी प्राप्त हो।


Click it and Unblock the Notifications