अमित बहल
Born on 30 Oct 1968 (Age 55) Mumbai
अमित बहल जीवनी
अमित बहल एक भारतीय थियेटर,टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं।
निजी जिन्दगी
अमित का जन्म 30 अक्टूबर 1968 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अमित के अंदर बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा था, इसीलिए उन्होंने अपने कॉलेज में ही एक्टिंग थियेटर ज्वाइन कर लिया। बतौर कलाकार अमित ने हिंदी के अलावा, इंग्लिश, मराठी, पंजाबी, उर्दू में भी शोज किये हैं। अमित को टीवी की दुनिया में पहचान मिली दूरदर्शन के शो शांति से, इस शो में मंदिरा बेदी मुख्यभूमिका में नजर आयीं थी। इसके अलावा वह कई अन्य शोज़ में नजर आये जिनमे बुद्धा, सावित्री, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और प्रधानमंत्री शामिल हैं। अमित अभी तक विभिन्न भाषायों में करीबन 100 से अधिक टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।