X
आलिया भट्ट
Actress/Singer/Actor

आलिया भट्ट जीवनी

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और सिंगर हैं। वह वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में सुमार हैं। और लगातार सुपर फिल्‍में कर रही हैं। फिल्म जगत में आने से पहले आलिया का वज़न काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत करके फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में एक ग्लैमरस लड़की की भूमिका अदा की। आलिया ने सिर्फ तीन माह के अंदर अपना 16 किलो वजन कम किया। अपनी ही बहन पूजा भट्ट की तरह आलिया बेहद खूबसूरत देखती है। 

आलिया भट्ट अपने प्रोड्यूसर करियर की शुरुवात फिल्म डार्लिंग्स से करने जा रही है। 

पृष्‍ठभूमि 

आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मसहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्‍म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। उनके पिता गुजराती मूल के ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी माता जर्मन मूल की भारतीय कश्‍मीरी हैं।आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्‍होंने ब्रिटेन की नागरिता ली है और उनके पास संयुक्‍त राजशाही पासपोर्ट भी है। 

पढ़ाई 

आलिया भट्ट ने ज्‍यादा पढ़ाई नही की है। उन्‍होंने मात्र स्‍कूल लेवल तक पढ़ाई की है। उनकी कॉलेज की पढ़ाई फिल्‍मों में उनके कैरियर के कारण नहीं शुरू हो सकी। 

देखें आलिया भट्ट की अनदेखी तस्वीरें 

शादी 

आलिया भट्ट, ने 14 अप्रैल 2022 को, रणबीर कपूर से शादी की है, बता दें के नवंबर 2022 में इस कपल की एक प्यारी सी बेटी हुई है। 

करियर 

उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था लेकिन मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा जिसमें उन्‍होंने वरुण धवन और सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम किया था।स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली जिसके बाद उन्‍होंने इम्तियाज अली की फिल्‍म हाइवे टू स्‍टेट्स और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां में काम किया और अपने दमदार प्रदर्शन से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है। वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा, उनके पास महान गायन कौशल भी है। आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।  

हॉलीवुड डेब्यू

साल 2023 में आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं, बता दें यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।  

जानें आलिया भट्ट की अनसुनी बातें  

प्रसिद्ध फ़िल्में 

स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर,  हाइवे, टू स्‍टेट्स, हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी। 

आने वाली फिल्‍में

आलिया की आने वाली फिल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन है। हाल ही में उन्‍होंने रामायण फिल्म को साइन किया है, जिसमे वह सीता के रोल में नज़र आएँगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+