X
होम » सेलेब्स » आलिया भट्ट » रोचक बातें
आलिया भट्ट
Actress/Singer/Actor

आलिया भट्ट - रोचक बातें

  • 1
    1-आलिया बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और पूर्व एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। उनके पिता गुजराती जबकि मां कश्मीरी-जर्मनी वशंज हैं। आलिया की एक बड़ी बहन शाहीन हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके पिता की पहली पत्नी की संतान हैं। फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं जबकि एक्टर इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी कजन्स हैं।
  • 2
    2- आलिया अपनी स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट से उम्र में 21 साल छोटी हैं।
  • 3
    3-आलिया ने पहली बार 6 साल की उम्र में एक्टिंग की थी। वो 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' में प्रीति जिंटा के बचपन के रोल में दिखीं थी।
  • 4
    4-महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद आलिया नहीं चाहती थी कि उनके पापा उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करें। आलिया उन 400-500 लड़कियों में से एक थी जिन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन दिया था। करण जौहर ने आलिया के सामने शर्त रखी थी कि अगर वो अपना वजन घटा लेती हैं तो वो उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साइन करेंगें, और उन्होंने ये कर दिखाया।
  • 5
    5- आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का ऑडिशन देने के बाद तीन महीनों के अंदर ही 16 किलो वजन घटा दिया।
  • 6
    6- आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से ज्यादा अवॉर्ड्स हासिल किए हैं।
  • 7
    7-आलिया भट्ट न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं बल्कि एक होनहार चार्कोल पेंटर भी हैं। ये तस्वीर खुद आलिया ने बनाई है।
  • 8
    8 अक्टूबर 2014 में आलिया ने फैशन डिजाइनिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने एक ऑनलाइन फैशन पोर्टल के साथ जुड़कर अपनी क्लोथिंग ऑन लाइन लॉन्च की। आलिया शुरुआत में उतनी फैशनेबल नहीं थी लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दौरान फैशन की तरफ उनका रुझान बढ़ता गया।
  • 9
    9-आलिया सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'हाईवे' में जेब बंगश के साथ 'सूहा साहा' गुनगुनाया और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में 'समझावां' का अनप्लग्ड वर्जन गाया। एक्ट्रेस की सिंगिंग को काफी सराहा गया।
  • 10
    10-इम्तियाज अली की निर्देशित 'हाईवे' में आलिया की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस अपने नाम किया और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए उन्हें नॉमिनेट भी किया गया।
  • 11
    11- आलिया की शानदार फिगर को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि उन्हें खाने का बेहद शौक है। आलिया को फ्रेंच फ्राइज, दही और ठंडा पीना काफी पसंद है।
  • 12
    12- आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्‍होंने ब्रिटेन की नागरिता ली है और उनके पास संयुक्‍त राजशाही पासपोर्ट भी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+