अक्षय कुमार के बहुचर्चित अफेयर
1- अक्षय की पहली गर्लफ्रेंड पूजा बत्रा
कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय का अफेयर उस दौर की मशहूर मॉडल पूजा बत्रा के साथ था। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन फिल्मी दुनिया की चकाचौंध का असर इस रिश्ते पर पड़ा और दोनों अलग हो गए।
ऊप्स! रेखा से भी रहा अफेयर
अपनी हमउम्र हीरोइन्स से रोमांस करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइन रेखा के साथ भी सुनाई दिए। माना जाता है कि फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। रेखा उम्र में अक्षय से काफी बड़ी थीं। जिस वजह से यह अफेयर काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा, हालांकि रेखा और अक्षय दोनों ने ही इस बारे में मीडिया में हमेशा कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आएं।
रवीना के भी दीवाने रह चुके खिलाडी कुमार
शिल्पा शेट्टी से पहले अक्षय कुमार का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ था। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस हिरोइंस की फेहरिश्त में शामिल थी। यह भी कहा जाता है कि जिस समय अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे, ठीक उसी समय वह शिल्पा को भी डेट कर रहे थे। शायद इसी वजह से रवीना ने अक्षय से अपने रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा और दोनों की राहे एक-दूसरे से जुदा हो गईं।
90 के दशक में शिल्पा से था अफेयर
ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले पहले अक्षय का अफेयर शिल्पा शेट्टी के साथ था। 90 के दशक में अक्षय और शिल्पा बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से शुमार थे। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में खुद यह बात मानी थी कि उन्होंने और अक्षय ने मंगनी कर ली थी, लेकिन अक्षय के दिलफेंक रवैए की वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गयी।
रेखा के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ कॉन्ट्रोवर्शियल इश्क
ऐसा माना जाता था कि अक्की शादी के बाद सुधर गए लेकिन नहीं, उनका सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल अफेयर भी शादी के बाद ही हुआ। फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका अफेयर काफी परवान चढ़ा, जिसकी भनक पत्नी ट्विंकल तक भी पहुंच गई। जिसके बाद अक्षय और ट्विंकल के बीच मनमुटाव की खबरें भी आई, लेकिन अपने परिवार के खातिर अक्षय इस रिश्ते से बाहर निकल आए।
पहले प्रेमिका बाद में पत्नी बनी ट्विंकल
17 जनवरी 2001 को ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधे अक्षय आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते है कि अक्षय, ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिपंल कपाड़िया के दबाव के आगे अक्षय कुमार को झुकना पड़ा और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद अक्षय ने अपनी प्ले ब्वॉय इमेज छोड़ दी और आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
अक्षय की पॉपुलर फ़िल्में
खिलाडी, बेबी, पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, केसरी, सूर्यवंशी आदि।