..................... GOAT box office collection day 3 Thalapathy Vijay roars into Rs 100 crore club in India - Hindi Filmibeat

GOAT BOC Day 3: तीसरे दिन ही थलपति विजय की फिल्म ने मारी 100 करोड़ी क्लब में एंट्री, एक्शन सीन जीत रहे दिल!

GOAT

GOAT box office collection day 3: थलपति विजय की फिल्म GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 5 सितंबर को रिलीज हुई और इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म विजय की राजनीति में एंट्री करने से पहले की दूसरी आखिरी फिल्म है। विजय जल्द ही फिल्मों से संन्यास लेने वाले हैं तो फैंस भी उनकी फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

GOAT ने पहले ही दिन बजा दिया था डंका

मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद, GOAT का 44 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन किया था और इसे देखकर लगा कि ये फिल्म आगे भी अच्छा ही परफॉर्म करेगी। लेकिन दूसरे दिन, जो कि शुक्रवार था और वीक डे भी, कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई। जिसे देखकर लगने लगा कि शायद फिल्म को उतनी कामयाबी ना मिल पाए, जितनी सोची थी। हालांकि, शनिवार को यानि तीसरे दिन चीजें काफी पॉजिटिव हो गईं, क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ी।

यह भी पढ़ें- जरा सी उम्र में इस फेमस एक्टर की गई जान, टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम, बॉलीवुड भी सदमे में

शनिवार को कलेक्शन में उछाल

शनिवार को, फिल्म के कलेक्शन में 29.41% का इजाफा हुआ और इजाफे के साथ भारत में इसकी कुल कमाई केवल तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। फिल्म के तमिल वर्जन ने इस कलेक्शन में अहम भूमिका निभाई, जिसने कुल कमाई में से 91 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- Rahul Vaidya को हुआ डेंगू, 104 डिग्री में तप रहा शरीर, कैंसिल करना पड़ा खास त्योहार, खूब की थी तैयारियां

GOAT की शनिवार की कमाई

सैकनिल्क एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, थलपति विजय की GOAT ने अकेले शनिवार को 33 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें तमिल वर्जन से 29.1 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी और तेलुगु वर्जन ने 2.15 करोड़ रुपये और 1.75 करोड़ रुपये जोड़े।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'तौबा-तौबा' गाने वाले सिंगर Karan Aujla पर हुआ हमला, लाइव शो के दौरान ही भीड़ में से किसी ने...

क्या LEO को टक्कर दे पाएगी GOAT

हालांकि यह देखना बाकी है कि क्या GOAT विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर लियो को पीछे छोड़ पाती है, जिसने ग्लोबल लेवल पर 618 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, GOAT थलपति विजय के लिए एक और बड़ी हिट बनने की राह पर है।

यह भी पढ़ें- इस सुपरस्टार ने 69 की उम्र में लिया कॉलेज में एडमिशन, अमेरिका में जाकर करेंगे 90 दिनों का ये कोर्स

Read more about: goat thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X