एक तो मल्लिका ऊपर से भंवरी, बवाल लाजिमी है.
मल्लिका शेरावत को लोग बवाल कहते हैं। बॉलीवुड की जलेबी बाई जिस काम को करने चलती है वहीं पर हंगामा हो जाता है। फिल्म ख्वाहिश से लेकर फिल्म हिस्स तक तो मल्लिका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में बवाल काटा है। इसलिए अगर उन्हें लेकर कुछ हंगामा होता है तो लोगो को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
ऊपर से मैडम राजस्थान के बवाली केस भंवरी पर बनी फिल्म में लीड रोलकरने जा रही है। तो जाहिर है हंगामा तो बरपेगा ही। भंवरी मैडम ने भी राजस्थान से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस सरकार के पसीने छुड़ा दिये थे तो भला उन पर बनने वाली फिल्म कैसे शांति में बन सकती है। इसलिए रीयल लाइफ सेक्स बम यानी कि भंवरी का रोल रील लाइफ सेक्स बम मल्लिका को धमकी मिल रही है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
यह कहना है वनइंडिया के पाठकगणों का जिन्होंने कमेंट बॉक्स में उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा जा रहा है कि मल्लिका को भंवरी का रोल ना करने के लिए कुछ अज्ञात लोग कह रहे हैं।
मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स',जो कि भवंरी मर्डर केस पर बन रही है, के लिए हाल ही में माल्लिका ने कहा कि उन्हें कुछ अज्ञात लोग फोन पर धमकी दे रहे हैं कि वो भंवरी पर बनने वाली फिल्म पर लीड रोल ना करें। तो वहीं इस विषय पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक के सी बोकाड़िया ने भी ऐसी शिकायत की है कि उन्हें कुछ लोग फोन पर धमका रहे हैं कि वो भंवरी केस पर फिल्म ना बनाये वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।गौरतलब है कि साल 2011 के सबसे चर्चित केस भवंरी हत्याकांड में कि नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा,उसे जेल भी हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications












