Watch: धुरंघर 2 की हैपी एंडिंग आपने देखी? जब हमजा उर्फ जसकीरत ने सालों बाद मां और बहन को लगाया लगे
Dhurandhar 2 AI Happy Ending: फिल्म 'धुरंधर 2' जबरदस्त कमाई कर रही है। सिर्फ 4 दिनों में इसने दुनियाभर में 696 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इतनी तेजी से कमाई करके इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह बने जासूस
फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस जसकीरत (हमजा) का रोल निभा रहे हैं। वह पाकिस्तान में जाकर खतरनाक मिशन पूरा करते हैं और आखिर में अपने देश लौट आते हैं।
मां-बहन से क्यों नहीं मिले?
पूरी फिल्म में वह अपनी मां और बहन को याद करते रहते हैं। लेकिन जब उन्हें मिलने का मौका मिलता है, तो वह दूर से ही उन्हें देखकर वापस लौट जाते हैं। यही बात लोगों को समझ नहीं आई और सवाल उठने लगे।
अधूरी सी लगती है फिल्म की एंडिंग
फिल्म के आखिरी सीन में वह अपने गांव जाते हैं, जहां उनका परिवार खुश नजर आता है। लेकिन कोई उन्हें देख नहीं पाता। डायरेक्टर ने कहानी यहीं छोड़ दी, जिससे लगता है कि उन्होंने अपने परिवार से दूर रहने का फैसला किया।
AI ने दिखा दी हैप्पी एंडिंग
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने AI से बना वीडियो शेयर किया। इसमें दिखाया गया कि अगर हैप्पी एंडिंग होती तो क्या होता। वीडियो में जसकीरत अपनी मां से मिलते हैं। दोनों भावुक हो जाते हैं और गले लगते हैं। फिर पूरा परिवार साथ में फोटो खिंचवाता है और सब खुश नजर आते हैं।
लोगों को पसंद आ रही AI वाली कहानी
जहां फिल्म का असली अंत थोड़ा अधूरा लगता है, वहीं AI वाला यह वर्जन लोगों को सुकून दे रहा है। अब फैंस के बीच यही चर्चा है कि फिल्म का अंत ऐसा होना चाहिए था या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











