X
होम टॉप-लिस्ट

April 2025: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, ये हैं अप्रैल की आगामी बड़ी फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Sunday, March 30, 2025, 11:00 AM [IST]

अप्रैल 2025 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अप्रैल के महीने में कौन सी बड़ी फिल्में आने वाली हैं...


cover image

Table of content

10 अप्रैल को फिल्म 'जाट' रिलीज होगी, जो समाज और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है। दर्शकों को फिल्म में एक दमदार कहानी, अभिनय के साथ अच्छा एक्शन का भी अनुभव मिलेगा। 

फूले

11 अप्रैल को फिल्म 'फुले' रिलीज होने जा रही है, जो महान समाज सुधारक महात्मा फुले की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म दर्शकों को प्रेरित करने वाली होगी।  

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियावाला बाग

18 अप्रैल को 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज होगी। यह फिल्म केसरी के पहले भाग की सफलता के बाद दर्शकों के बीच और भी ज्यादा रोमांच पैदा करेगी। बता दें यह फिल्म में जलियावाला बाग़ में घटे भयावाह घटना की अनकही कहानी कही जाएगी।   

18 अप्रैल को ही एक और फिल्म 'द भूतनी' रिलीज होगी, जो हॉरर और थ्रिलर का मिक्सचर होगी। यह फिल्म दर्शकों को डर और रोमांच से भर देगी।  

नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी 2' साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। यह फिल्म 11 अप्रैल, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। 

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में कश्मीर में हुए एक खुफिया मिशन की कहानी दिखाई गई है। बता दें यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

'ज्वेल थीफ' एक धमाकेदार एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म है, जो 25 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि सैफ अली खान कैसे एक खतरनाक क्राइम लॉर्ड के लिए इस मुश्किल चोरी को अंजाम देते हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+