ग्राउंड जीरो एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसे तेजस विजय देओस्कर ने निर्देशित किया है। फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कहानी फिल्म की कहानी 2001 के संसद हमले के इर्द-गिर्द घूमती है। हमले के बाद, बीएसएफ अधिकारी दुबे दो साल तक जांच करते हैं और हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को पकड़ने में सफल होते हैं। इस फिल्म के माध्यम से, भारत के सबसे बड़े आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की कहानी दिखाई जाएगी। रिलीज डेट यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ग्राउंड जीरो उन लोगों के लिए एक अच्छी फिल्म असल जिंदगी से प्रेरित युद्ध नाटकों में इंट्रेस्ट रखते हैं। फिल्म का टॉपिक अच्छा है लेकिन फिर भी इस फिल्म में ड्रामे की कमी नजर आई।