छोरी 2 एक आगामी हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में नुसरत भरुचा और सोहा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में सौरभ गोयल, गशमीर महाजनी, पल्लवी अजय, कुलदीप सरन, हर्डिका शर्मा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, कृष्ण कुमार, और जैक डेविस हैं। फिल्म की घोषणा 30 नवंबर 2022 को किया गया है। बता दें यह फिल्म साल 2021 में आयी फिल्म छोरी की दूसरी किश्त है। रिलीज डेट छोरी 2 को Amazon Prime Video पर 11 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हॉरर और सस्पेंस के साथ दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव देने को तैयार।