25 साल की पहलवान ने युजवेंद्र चहल के छुड़ाए छक्के, कंधे पर उठाकर लगीं गोल-गोल घुमाने और फिर...

Yuzvendra Chahal Funny Video: झलक दिखला जा के 11वें सीजन का फिनाले हो चुका है। इस शो की विजेता के रूप में मनीषा रानी ने यह खिताब अपने नाम किया है। मनीषा रानी ने इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि उन्होंने अपनी ही जीत से एक रिकॉर्ड बना दिया।
मनीषा रानी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और वो शो जीतने वाली पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गईं। टॉप फाइव में मनीषा के अलावा शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्र, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा भी थे। शोएब, मनीषा और अद्रिजा पहले टॉप तीन में पहुंचे और फिर अद्रिजा के एलिमिनेशन के बाद मनीषा को विजेता घोषित किया गया। शो जीतने के बाद मनीषा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। शो जीतने के बाद आशुतोष भी काफी इमोशनल हो गए।
यह भी पढ़ें- खराब तबीयत के बाद अब 88 साल की उम्र धर्मेंद्र ने कहा-'तो हम चलते हैं...', तड़प उठे फैंस!
इस बीच 'झलक दिखला जा' की रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अनुभवी भारत के ऑफ स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद ही नहीं थी। जी हां, इस वीडियो में दिख रहा है कि पहलवान संगीता फोगाट, जो डांस रियलिटी शो के सीजन 11 की कंटेस्टेंट थीं, को चहल को कंधे पर उठाते हुए देखा गया और फिर उन्हें घुमाते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें- अनंत राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Shah Rukh Khan ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, वीडियो देख लोग हुए हैरान
वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्रिकेटर इससे थोड़ा परेशान हो गए और उनसे रुकने का अनुरोध किया। संगीता ने भी चहल की बात मानी और उन्हें नीचे उतार दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यजुवेन्द्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट में शामिल थीं।


Click it and Unblock the Notifications











