खराब तबीयत के बाद अब 88 साल की उम्र धर्मेंद्र ने कहा-'तो हम चलते हैं...', तड़प उठे फैंस!

Dharmendra Post: अमिताभ बच्चन के बाद एक और दिग्गज स्टार जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं वो हैं धर्मेंद्र देओल। महान एक्टर ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने दोस्तों और फैंस से जुड़े रहना पसंद करते हैं।
धर्मेंद्र लगभग हर दिन अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक पोस्ट करते हैं। हालांकि, उनके कुछ पोस्ट उनके फैंस को परेशान भी कर देते हैं। कल ही उन्होंने एक पोस्ट लिखकर भगवान से दया दिखाने की गुहार लगाई थी। आज, धर्मेंद्र की एक और पोस्ट वायरल हो गया है और इस पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है।
धर्मेंद्र के पोस्ट ने किया परेशान
धर्मेंद्र देओल ने सुबह-सुबह एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था, 'अच्छा तो हम चलते हैं।' इसके साथ उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की। यह पोस्ट उनके एक ट्विटर पोस्ट के बाद आया है, जिसमें लिखा था- 'गुनाह बख्श दे अब।' और सजा ना दे। हम टूट चले अब और इम्तिहान ना ले। तेरे रहम ओ करम पे हैं तेरा रहम ओ करम बना रहे?'
फैंस को हुई चिंता
इस पोस्ट ने उनके सभी फैंस को परेशान करके रख दिया है और सोच रहे हैं कि धर्मेंद्र ऐसे पोस्ट क्यों कर रहे हैं। फैन ने सवाल किया कि वह ऐसे पोस्ट क्यों कर रहे हैं, जबकि एक और यूजर ने लिखा, "आपको क्या लगता है धरम जी कि हम आपको कहीं जाने देंगे, कहीं नहीं जाने देंगे हम आपको हमेशा हमारा साथ देना पड़ेगा आप को या स्वस्थ भी रहना पड़ेगा हम सबके लिए। लव यू धरम जी।"
धर्मेंद्र की फिल्में
लंबे समय के बाद अब धर्मेंद्र देओल ने भी फिल्मों में वापसी कर ली है। उन्हें शबाना आजमी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जया बच्चन के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। शबाना आजमी के साथ उनके किस ने भी खूब ध्यान खींचा था। हाल ही में उन्हें शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था उन्होंने जय सिंह अग्निहोत्री की भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications











