कपिल के शो में शादी तो सुनील के शो में ब्रह्मचारी
हालांकि शो के प्रमोशन के दौरान सुनील ने साफ कर दिया है कि वह अपने शो के जरिये कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'.. से मुकाबला नहीं कर रहे हैं लेकिन उनके कहने से क्या होता है? लोग तो दोनों के शो की अभी से ही तुलना करने में लगे हैं।
कलर्स पर प्रसारित कपिल के शो में कोई ना कोई फिल्मी कलाकार आता है जिससे कपिल औऱ दर्शक सवाल करते हैं। जबकि सुनील के शो में भी मेहमान आयेंगे लेकिन कहा जा रहा है वह गैर फिल्मी होंगे।
आखिर हो ही गयी कपिल की बुआ की शादी..
खबर है कि सुनील के शो के पहले मेहमान सचिन तेदुंलकर और दूसरे बाबा रामदेव होंगे। खुद सुनील ने कहा कि हाल ही में उन्होंने बाबा रामदेव के साथ अपना शूट खत्म किया है।
आपको बता दें कि सुनील, समाचार चैनल आजतक के एक कार्यक्रम में एक संपर्क सत्र के दौरान पहली बार बाबा रामदेव से मिले थे। रामदेव को ग्रोवर के वन लाइनर्स पसंद आए। ग्रोवर ने रामदेव से योग के कुछ नुस्खे लिए और शो शुरू होने पर शो में आने का उनसे आश्वासन लिया।"
शो में बाबा रामदेव से बातचीत करते समय सुनील चुटकी के नए महिला अवतार में नजर आएंगे। एक एपिसोड में उदित नारायण और मिका नजर आएंगे।
सुनील का शो 16 फरवरी को स्टार प्लस पर रात आठ बजे से प्रसारित होने वाला है जबकि इसी दिन कपिल के शो में उनकी बुआ यानी उपासना सिंह की शादी करायी जायेगी। मतलब एक तरफ शादी होगी तो दूसरी तरफ शो में ब्रह्मचारी से बात होगी।
दोनों ही कोशिश है कि वह रोचक, सरल और खूबसूरत अंदाज में लोगों का दिल जीते देखते हैं किसकी कोशिश ज्यादा रंग लाती है?


Click it and Unblock the Notifications
