बधाई हो जी.. आखिर हो ही गयी कपिल की बुआ की शादी..

कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल... का खूबसूरत किरदार है कपिल यानी बिट्टू की पिंकी बुआ.. जिन्हें हर पल केवल अपनी शादी का इंतजार रहता है।

लेकिन अफसोस उन्हें अभी तक अपना पार्टनर नही मिला है। लेकिन दोस्तों एक खुशखबरी है.. ऐसी खबर है कि कपिल की बुआ यानी उपासना सिंह की तलाश अब पूरी होने वाली हैं क्योंकि उन्हें उनका साथी मिल गया है।

जी हां आने वाले एपीसोड में आपको पिंकी बुआ के लाइफ पार्टनर, जिनका नाम गोल्डेन मैन होगा.. दिखायी देंगे। पिंकी शो में गोल्डेन मैन से शादी करने का ऐलान करेंगी। यह एपीसोड इस शनिवार को प्रसारित होगा।

इस एपीसोड में फरहान अख्तर और विद्या बालन मेहमान बन कर आयेंगे और जमकर अपनी आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' का प्रमोशन करेंगे।

फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' में फरहान-विद्या लीड रोल कर रहे हैं। एकता कपूर प्रोडक्शन की यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' का सीक्वेल है।

Must See: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल..के सेट पर फरहान-विद्या को

कपिल के शो में विद्या और फरहान काफी मस्ती करेंगे तो वहीं पिंकी बुआ की शादी की वजह से कपिल की दादी और पिंकी की मां काफी दुखी नजर आयेंगी इसलिए वह दो बोतल शराब गटक जायेंगी और जमकर फरहान को किस करेंगी।

कुल मिलाकर कपिल का यह शो काफी मजेदार होने वाला है इसलिए दोस्तों देखना ना भूलें इस शनिवार को रात दस बजे कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'।

आगे की खबर स्लाइडों में..


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X