'छुटकी' के शो के पहले मेहमान तेंदुलकर उसके बाद रामदेव का नंबर

भले ही सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी उर्फ छुटकी जोर-जोर से कहें कि उनका अपने पुराने दोस्त कपिल शर्मा से कोई मुकाबला नहीं है लेकिन उनकी हरकतों से तो बिल्कुल भी नहीं लगता कि वो सच में ऐसा सोच रहे हैं। कपिल शर्मा और कलर्स से पंगा लेने के कुछ समय बाद ही सुनील ग्रोवर ने स्टार प्लस से हाथ मिला लिया और कपिल के ही हिट शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की तर्ज पर मैड इन इंडिया.. शो को लेकर आ रहे हैं।

खबर है कि कपिल के ही शो की तरह सुनील के भी शो में फिल्मी सितारे मेहमान बनकर आयेंगे। लेकिन एक खास बात और है जो शो से सबंधित है और वो यह है कि सुनील के शो में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं राजनैतिक और दूसरे क्षेत्र की मशहूर हस्तियां भी शो की शोभा बढ़ायेगी। इसी क्रम में सुनील के शो के पहले मेहमान होंगे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और उसके बाद नजर आयेंगे बाबा रामदेव।

हालांकि बाबा रामदेव किस एपीसोड के मेहमान होंगे, इस बात का खुलासा तो हुआ नहीं है लेकिन इतना तय है कि बाबा रामदेव ने सुनील के साथ अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। सुनील का शो मैड इन इंडिया.. 16 फरवरी से स्टार प्लस पर रात आठ बजे प्रसारित होगा।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को गुत्थी के नये शो से खतरा!

शो की मेजबानी मनीष पॉल करेंगे तो शो में श्वेता तिवारी भी एक अहम रोल निभायेंगी जो हाल ही में कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स में.. सलमान खान को डाइपर बेचते नजर आयी थीं। शो में सुनील ग्रोवर, गुत्थी की ही तरह महिला के रोल में दिखायी देंगे जिनका नाम है 'छुटकी'।

सुनील ने तो पूरी तैयारी कर ली है कपिल शर्मा को पटखनी देने की खैर देखते हैं जनता किसका साथ ज्यादा देती है कपिल का या सुनील?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X