'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को गुत्थी के नये शो से खतरा!
जिसके बाद सुनील, कलर्स वालों को जबरदस्त और करार जवाब देने की फिराक में दिख रहे हैं। दैनिक भास्कर डॉट कॉम की माने तो सुनील बहुत जल्द अपना एक शो लेकर शायद मैदान में आने वाले हैं क्योंकि उनके फेसबुक फैन पेज पर लिखा है द गुत्थी शो.. । अब इस बारे में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में पता चल जायेगा लेकिन इतनी
तय है कि सुनील के दिमाग में कुछ ना कुछ तो खिचड़ी पक ही रही है। और अगर वाकई में सुनील अपना नया शो लेकर आ रहे हैं तो निसंदेह यह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के तगड़ा मुकाबला होगा और कपिल की परेशानी का कारण भी क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि कहीं ना कहीं लोग कपिल से ज्यादा सुनील को पसंद करते हैं।
गौरतलब है जब सुनील को चैनल्स की ओर से नोटिस भेजा गया था तब तो टीवी चैनलों पर करेक्टर और कलाकार को लेकर एक नयी बहस छिड़ गयी हैं। कुछ लोग सुनील के फेवर में हैं तो कुछ लोगों ने कलर्स का साथ देने की बात कही है।
वैसे ज्यादातर लोगों का कहना है कि गुत्थी किरदार पर चैनल और शो का अधिकार नहीं बल्कि कलाकार का अधिकारहोना चाहिए इसलिए गुत्थी किसी का पेटेंट नहीं। खैर देखते हैं कपिल, सुनील और चैनलों की यह जंग कहां तक पहुंचती हैं और कैसे सुलझती है गुत्थी की गुत्थी।


Click it and Unblock the Notifications












