PICS:शाहरूख संभालते रह गए अपनी साड़ी का पल्लू!
[टेलीविजन] पापी पेट के लिए क्या क्या करना पड़ता है...यही कहना था शाहरूख खान का। जब उन्होंने जयपुर की कुछ फैन्स के कहने पर साड़ी पहननी पड़ी। अब मरता क्या ना करता। शो मस्ट गो ऑन तो वो कह ही चुके हैं इसलिए शाहरूख ने साड़ी भी पहन लेने में ही उनकी भलाई थी।
ये सब हुआ शाहरुख खान के टेलीविजन शो इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन के सेट पर जहां कुछ फैन्स की ज़िद पर शाहरूख ने साड़ी भी पहन डाली। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख साड़ी पहने नज़र आएंगे। लेकिन हां फैन्स के कहने पर ऐसा पहली बार हुआ। एपिसोड में जयपुर की महिलाएं शाहरूख को साड़ी पहनाती हुई दिखेंगी।
शाहरुख के ऊपर इस रियलिटी शो को हिट कराने का प्रेशर है, क्योंकि यह चैनल नया है, जिसकी दर्शकों के बीच पहुंच ना के बराबर है। ऐसे में शाहरुख अपने फैंस का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। शो के इस एपिसोड में जयपुर की वंदना और तनुजा खेतान ने हिस्सा लिया और ये उनकी ही डिमांड थी। दोनों देवरानी और जेठानी हैं। खैर, शाहरूख ने साड़ी भी पहनी और आईटम सॉन्ग पर डांस भी किया।


Click it and Unblock the Notifications














