एकता कपूर परदे पर वापस लेकर आ रही हैं 'चंद्रकांता' का रीमेक
[टेलीविजन] अगर आप नब्बे के दशक हैं तो आप भी हमारी तरह चंद्रकांता के फैन तो ज़रूर होंगे। आखिर संडे का काम ही होता था सुबह सुबह नहा धोकर नौ बजे टीवी खोल लेना। अब चंद्रकांता वापस आ रहा है। जी हां, बिल्कुल ठीक सुना आपने एकता कपूर ने चंद्रकांता का रीमेक बनाने की ठान ली है।
शो का एक रफ खाका खींचा जा चुका है और इसे सोनी पर दिखाने की बात की जा रही है। गौरतलब है कि इस वक्त पौराणिक और ऐतिहासिक सीरियलों की बाढ़ लग गई है और ऐसे में चंद्रकांता दर्शकों का सारा प्यार पाएगा। फिलहाल अलग अलग चैनलों में जोधा अकबर, महाराणा प्रताप, संकटमोचन हनुमान, रज़िया सुल्तान जैसे सीरियल आ रहे हैं।
[नच बलिए 7: कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
ऐसे में चंद्रकांता को भी लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो अगर सोनी नहीं माना तो एकता कपूर ज़ी टीवी या स्टार प्लस को भी इस शो का प्रस्ताव दे सकती हैं। अब बस सोनू निगम की आवाज़ में चंद्रकांता का गाना गाइये। अगर याद नहीं है तो यहां देखिए -


Click it and Unblock the Notifications













