झलक दिखला जा: शो पर थिरकेंगी कलर्स चैनल की दो बहुएं

[टेलीविजन] एक तरफ नच बलिए जहां इस बार केवल ड्रामा के दम पर टीआरपी बटोर रहा है वहीं झलक दिखला जा अपने आठवें सीज़न के साथ दस्तक देने को तैयार है। शो के लिए प्रतिभागी चुने जा रहे हैं और शो पर इस साल कलर्स की दो बहुएं लड़ने वाली हैं।

झलक दिखला जा में ससुराल सिमर का फेम दीपिका सैमसन यानि कि सिमर और मेरी आशिकी तुम से ही फेम ईशानी यानि कि राधिका मदान दिखने वाली हैं। हर साल झलक पर ये आरोप ज़रूर लगता है कि वो अपने सीरियल के ही किरदार को जीतने का मौका देता है।
[ये है मोहब्बतें: फिर गायब हो गए इशिता के बच्चे, रमन नच बलिए में बिज़ी]

ये आरोप शुरू हुआ था झलक के पहले ही सीज़न से जहां श्वेता साल्वे मोना सिंह से हार गई थीं। मोना उस समय सोनी के फेवरिट सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं की लीड थीं। वैसे झलक का पिछला सीज़न रंगरिसया फेम आशीष शर्मा ने जीता था जबकि उसके पहले जीत मधुबाला फेम दृष्टि धामी की हुई थी।
[राखी सावंत को प्रपोज़ करने के बाद इन दो दीवानों ने कर ली किसी और से शादी!]

तो इस बार जब चैनल की दो बहुएं शो पर हैं तो देखना मज़ेदार होगा कि किसका पाला भारी पड़ता है। वैसे ईशानी और सिमर में आपकी फेवरिट कौन है?
[इतना करो ना मुझे प्यार: लीप के बाद अलग होंगे नील-रागिनी!]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X