नच बलिए: TWIST, जजेज़ के ही खिलाफ हुए प्रतिभागी, कौन होगा नया जज!
[टेलीविजन] सारे टीवी सीरियलों से बेहतर इस समय नच बलिए का ड्रामा चल रहा है। होना भी चाहिए शो को एकता कपूर जो प्रोड्यूस कर रही हैं। तो फिलहाल नच बलिए के प्रतिभागियों को शो के जजेज़ से ही प्रॉब्लम हो गई है और उन्होंने कर दी है बगावत।
एक तरफ कंटेस्टेन्ट्स का मानना है कि प्रीती ज़िंटा शो में काफी नाइंसाफी करती है और पक्षपात भी। उन्हें जब मन होता है जिसको मन होता है उसको नंबर देती हैं। इससे प्रतिभागियों का मनोबल कम होता है। वहीं प्रीती को कोई भी आराम से इमोशनल ड्रामा करके फंसा लेता है।
[नच बलिए के ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!]
शो के दूसरे जज चेतन भगत के खिलाफ तो भड़ास की लिस्ट है। करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल को पहले ही चेतन FAKE कह चुके हैं जो हमारी तन्ना को भड़का गया है। वहीं चेतन आए दिन सबको रिलेशनशिप एडवाईज़ देते रहते हैं जो सबको नागवार गुज़र रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कुमकुम भाग्य फेम मृणाल के रिश्ते के खिलाफ भी जमकर बोला है।
[OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!]
ऐसे में सूत्रों की मानें तो प्रीती ज़िंटा को समझाया जाएगा लेकिन चेतन भगत को रिप्लेस किया जा सकता है। हालांकि हमें ऐसा मुश्किल लग रहा है। कितनी मिन्नतों के बाद तो नच बलिए को जज मिले हैं ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट कहां से ढूंढा जाएगा।
[#TooMuch: नच बलिए 7 के ये सात ट्विस्ट ज़रूर जान लीजिए]


Click it and Unblock the Notifications












